{"_id":"6a5f2f744e5e76d4a204c7b9","slug":"shambhu-border-sealed-ahead-of-delhi-mahapanchayat-expressway-blocked-traffic-affected-in-punjab-and-haryana-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महापंचायत से पहले शंभू बॉर्डर सील, एक्सप्रेसवे जाम, पंजाब-हरियाणा में ट्रैफिक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महापंचायत से पहले शंभू बॉर्डर सील, एक्सप्रेसवे जाम, पंजाब-हरियाणा में ट्रैफिक प्रभावित
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 21 Jul 2026 02:06 PM IST
Link Copied
देश भर के किसानों की तरफ से आज दिल्ली में महापंचायत की काॅल दी गई है। पंजाब से हजारों किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन हरियाणा में शंभू बाॅर्डर को सुबह साढ़े पांच बजे ही सील कर दिया गया है।रात से ही रोड बंद करने की तैयारी की जा रही थी हालांकि सहमति न बनने पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों की तरफ से किसान घाट में भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में महापंचायत बुलाई गई है। किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गई है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष समिति और अन्य संगठनों के काफिले पंजाब से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। ये काफिले रात में अलग-अलग स्थानों पर विश्राम करेंगे। पंधेर ने कहा कि यह समझौता कृषि, डेयरी, उद्योग और सेवा क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। अमेरिका लगातार भारत से कृषि और डेयरी उत्पादों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने की मांग कर रहा है। इसमें सोयाबीन, मक्का, कपास, सेब और डेयरी उत्पाद शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।