Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP Candidate List: Ticket Tension on 46 Seats, Seven MLAs Dropped in First Two Lists

आप की तीसरी लिस्ट का इंतजार: 46 सीटों पर दावेदारों की सांसें अटकीं, पहली दो सूची में इन विधायकों के कटे टिकट

Mon, 16 Nov 2026 02:52 PM IST
Sharukh Khan राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 16 Nov 2026 02:52 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट का इंतजार है। तीसरी लिस्ट से पहले 46 सीटों पर दावेदारों की सांसें अटकीं हैं। मंत्री समेत सात विधायकों के टिकट कटने के बाद हाईकमान की फिर से कैंची चलने का डर है। पहली दो सूची में 12 मंत्रियों का नाम नहीं है।

विज्ञापन
AAP Candidate List: Ticket Tension on 46 Seats, Seven MLAs Dropped in First Two Lists
AAP Candidate List - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) में उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी होने से पहले टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी की पहली दो सूचियों में मंत्री समेत सात विधायकों के टिकट कटने और 12 मंत्रियों की सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं होने से दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है। अब 46 सीटों पर दावेदारों को डर सता रहा है कि कहीं हाईकमान तीसरी सूची में भी टिकटों पर कैंची न चला दे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, अगली सूची नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में जारी हो सकती है। आप की नजर दूसरे दलों के उम्मीदवारों पर भी है। अगर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा अगले कुछ दिनों में अपने उम्मीदवार घोषित कर देती हैं तो आप भी कुछ सीटों पर सूची जल्द जारी कर सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

पार्टी के सामने अब वे सीटें हैं, जहां टिकट के कई दावेदार हैं। इनमें टिकट हासिल करने के लिए जोर आजमाइश चल रही है। पार्टी चुनाव में किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना चाहती। यही वजह है कि हर महीने सर्वे और फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों को टिकट दी गई है। अब बाकी सीटों पर भी इसी प्रक्रिया के तहत फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन

बाकी सीटों पर दोबारा सर्वे कराएगा हाईकमान

बाकी सीटों पर हाईकमान दोबारा सर्वे कराएगा। जिस उम्मीदवार का लोगों से अच्छा फीडबैक मिलेगा, उसे ही टिकट दी जाएगी। इससे मौजूदा विधायकों की चिंता बढ़ गई है। पार्टी के कई विधायक अपनी सीट पक्की करने के लिए हाईकमान के समक्ष हाजिरी लगा रहे हैं।

 
विज्ञापन

इन विधायकों के टिकट कटे

पहली सूची में पार्टी ने मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का टिकट काटकर उनके भतीजे को दिया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में खुड्डियां ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हराया था। इसके बावजूद पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे सभी को हैरानी हुई।
 

इसी तरह खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान, चमकौर साहिब से डॉ. चरणजीत सिंह, जालंधर से रमन अरोड़ा, बठिंडा ग्रामीण से अमित रतन कोटफट्टा और शुतराणा से कुलवंत सिंह बाजीगर को दूसरी सूची में जगह नहीं मिली। वहीं, जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर को भी टिकट नहीं मिली। उन्होंने खुद इस बार चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था।

12 मंत्रियों की सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं

पार्टी ने अभी तक 12 मंत्रियों की सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की सुनाम, हरपाल चीमा की दिड़बा, हरजोत बैंस की आनंदपुर साहिब, हरभजन सिंह ईटीओ की जंडियाला, मोहिंदर भगत की जालंधर पश्चिम, तरुणप्रीत सिंह सौंद की खन्ना, डॉ. रवजोत सिंह की शाम चौरासी, बरिंदर कुमार गोयल की लहरा, हरदीप सिंह मुंडियां की साहनेवाल, डॉ. बलजीत कौर की मलोट, डॉ. बलबीर सिंह की पटियाला ग्रामीण और लाल चंद कटारूचक्क की भोआ सीट शामिल है।
 

एक मंत्री का टिकट कटने और बाकी मंत्रियों की सीटों पर पहली दो सूचियों में उम्मीदवार घोषित नहीं होने से विधायकों और अन्य दावेदारों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें आशंका है कि जब वरिष्ठ नेताओं की सीटों पर ही फैसला नहीं हुआ है तो उनकी दावेदारी भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed