Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
In Kaithal, the Deputy Commissioner inspected an Anganwadi center and issued show-cause notices to the worker and supervisor after finding the records unorganized.
{"_id":"6a5f37ed3fc8c12bd8001c5a","slug":"video-in-kaithal-the-deputy-commissioner-inspected-an-anganwadi-center-and-issued-show-cause-notices-to-the-worker-and-supervisor-after-finding-the-records-unorganized-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, रिकॉर्ड व्यवस्थित न मिलने पर वर्कर व सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, रिकॉर्ड व्यवस्थित न मिलने पर वर्कर व सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस
डीसी अपराजिता ने मंगलवार सुबह शहर के बलराज नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-413 का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन की उपलब्धता, बच्चों व कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, दवाइयों, खिलौनों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
रिकॉर्ड संतोषजनक ना मिलने पर डीसी ने संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एवं सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने और आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने राशन बारे जानकारी ली। उन्होंने राशन के स्टॉक, राशन रखने के बॉक्स का बारीकी से निरीक्षण किया और उसे अच्छे ढंग से रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा बच्चों और कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर तथा स्टॉक रजिस्टर की भी विस्तार से जांच की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।