{"_id":"6a5fc1cb08b68623ad06596c","slug":"the-municipal-commissioner-inspected-the-aarohi-model-school-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152597-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगर आयुक्त ने आरोही मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगर आयुक्त ने आरोही मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया
विज्ञापन
ग्योंग विद्यालय हॉस्टल में विजिटर रजिस्टर चेक करते हुए नगर आयुक्त कपिल कुमार। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिला नगर आयुक्त कपिल कुमार ने आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, छात्राओं के हॉस्टल और मेस की सुविधाएं जांचीं।
अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना की। वहीं कुछ कमियों को तत्काल दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों और स्टाफ को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला नगर आयुक्त ने सबसे पहले विद्यालय की साफ-सफाई, अनुशासन और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। सभी अध्यापकों की उपस्थिति एमआईएस पोर्टल पर समयानुसार दर्ज मिली, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निर्धारित वर्दी में कार्य करते मिले।
विज्ञान प्रयोगशालाएं व्यवस्थित पाई गईं और गतिविधि रजिस्टर भी ठीक मिले। छात्राओं के हॉस्टल में स्वच्छता, सुरक्षा और मेस में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके अलावा विद्यालय के शौचालयों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, प्रत्येक कक्षा-कक्ष में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने और विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वार्षिक विद्यालय विकास योजना तैयार कर उसका अलग रजिस्टर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. मनीष सिंगला, जिला नोडल अधिकारी कुशल कुमार, यूथ एंड इको क्लब कोऑर्डिनेटर निर्मल सिंह व सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुस्तकालय बना आकर्षण का केंद्र
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पुस्तकालय ने जिला नगर आयुक्त को सबसे अधिक प्रभावित किया। विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकें जारी करने की व्यवस्था और पुस्तकालय के सुव्यवस्थित संचालन की उन्होंने सराहना की। इस कार्य के लिए पुस्तकालयाध्यक्ष विनोद कुमार आर्य को सम्मानित करते हुए कहा कि जिले के अन्य विद्यालय भी इसी प्रकार पुस्तकालयों को विकसित करने का प्रयास करें।