{"_id":"6a5f38e1db059a0eb200d5e7","slug":"video-solan-chambaghat-salogra-cctv-night-patrol-demand-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंबाघाट-सलोगड़ा में सुरक्षा बढ़ाने की मांग, वार्ड पार्षद ने डीसी और एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंबाघाट-सलोगड़ा में सुरक्षा बढ़ाने की मांग, वार्ड पार्षद ने डीसी और एसपी को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:46 PM IST
Link Copied
सोलन नगर निगम के वार्ड-4 के पार्षद रोहित भारद्वाज ने चंबाघाट से सलोगड़ा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। मंगलवार को उन्होंने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सोलन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि चंबाघाट से सलोगड़ा तक बने वर्षा आश्रय स्थलों (रेन शेल्टर) और पैदल ऊपरी पुल (फुट ओवरब्रिज) के भीतर निगरानी कैमरे लगाए जाएं, ताकि इन स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सके। उनका कहना है कि इससे असामाजिक तत्वों और नशे से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
पार्षद रोहित भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र के कुछ स्थानों पर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और राहगीरों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
इसी को देखते हुए ज्ञापन में पूरे क्षेत्र में विशेष रूप से रात्रि के समय नियमित पुलिस गश्त शुरू करने की मांग भी की गई है।
रोहित भारद्वाज ने कहा कि यह ज्ञापन क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए सौंपा गया है। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि सीसीटीवी निगरानी और नियमित पुलिस गश्त से चंबाघाट-सलोगड़ा क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है।
ज्ञापन को वार्ड के कई वरिष्ठ नागरिकों का भी समर्थन मिला। इस दौरान उमेश शर्मा, डाला राम, कमल थापा, दिनकर कुमार, बस्ती राम, चंद्रकांत शर्मा, प्रेम लाला, जनार्दन शर्मा, रिंकू कंवर, स्वाति कश्यप सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।