फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire safety mock drill at Pinegrove School; campus evacuated in 70 seconds.

Solan News: पाइनग्रोव स्कूल में अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल, 70 सेकेंड में खाली कराया परिसर

Wed, 22 Jul 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
634 विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया भाग, आपातकालीन स्थिति से निपटने का कराया अभ्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी और बचाव के प्रति जागरूक करना था। अभ्यास के दौरान 634 लोगों ने भाग लिया और पूरे विद्यालय परिसर को महज 70 सेकेंड में सुरक्षित खाली करा लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आपदा प्रबंधन समिति की जागरूकता टीम की प्रस्तुति से हुई। इसमें अग्नि दुर्घटनाओं के संभावित कारण, बचाव के उपाय, विभिन्न प्रकार की आग और अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, आपातकालीन एकत्रीकरण स्थलों और विद्यालय की आपदा प्रबंधन टीमों की जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया। सुबह 10:45 बजे निकासी अभ्यास शुरू किया गया। इसमें 539 विद्यार्थियों और 95 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी निर्धारित आपातकालीन एकत्रीकरण स्थलों पर पहुंचे, जहां उनकी उपस्थिति का सत्यापन किया गया। इस दौरान खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा विभाग और विद्यालय की एंबुलेंस भी पूरी तरह सक्रिय रहे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस अभ्यास से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आपातकालीन निकासी की व्यावहारिक जानकारी मिली। साथ ही विद्यालय की आपदा प्रबंधन व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूत करने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed