फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parwanoo Hit-and-Run: Speeding Car Hits Toll Worker, Incident Captured on CCTV

Hit and Run: परवाणू टोल प्लाजा पर टोल कर्मी को कार ने रौंदा, CCTV में कैद हुई वारदात

Wed, 22 Jul 2026 12:07 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 22 Jul 2026 12:07 PM IST
सार

परवाणू के पुराने बैरियर टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कार चालक टोल कर्मचारी को टक्कर मारकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्रबंधन ने बताया कि फास्टैग रीडर और नंबर प्लेट स्कैनिंग सिस्टम के जरिए वाहन की पहचान कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Parwanoo Hit-and-Run: Speeding Car Hits Toll Worker, Incident Captured on CCTV
परवाणू टोल पर बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में स्थित पुराने बैरियर टोल प्लाजा पर बुधवार को हिट एंड रन की घटना सामने आई। ड्यूटी पर तैनात एक टोल कर्मचारी को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, टोल कर्मचारी ने एचआर-49-8316 नंबर की कार को टोल पर रुकने का इशारा किया था। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में कर्मचारी को टक्कर मार दी और बिना रुके फरार हो गया।
विज्ञापन


पेट और हाथ में आई चोटें
हादसे में टोल कर्मचारी को पेट और हाथ में चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्टैग और नंबर प्लेट से हुई पहचान
टोल प्रबंधन के अनुसार, संबंधित कार का नंबर टोल प्लाजा के फास्टैग रीडर और नंबर प्लेट स्कैनिंग सिस्टम में दर्ज हो गया है। इसके आधार पर वाहन की पहचान कर ली गई है और संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान के आधार पर जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed