{"_id":"6a5fc3d398f9e298a70006cd","slug":"demand-for-increased-cctv-surveillance-and-night-patrols-in-chambaghat-salogra-solan-news-c-176-1-ssml1040-174478-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंबाघाट-सलोगड़ा में सीसीटीवी और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंबाघाट-सलोगड़ा में सीसीटीवी और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद रोहित भारद्वाज ने उपायुक्त और एसपी को सौंपा ज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के वार्ड-4 के पार्षद रोहित भारद्वाज ने मंगलवार को चंबाघाट से सलोगड़ा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सोलन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में निगरानी कैमरे लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में चंबाघाट से सलोगड़ा तक बने सभी वर्षा आश्रय स्थलों और पैदल ऊपरी पुल के भीतर निगरानी कैमरे स्थापित करने की मांग की गई। इन कैमरों से इन स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सकेगी। इससे शरारती तत्वों और नशेड़ियों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। आम जनता स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेगी। पार्षद ने बताया कि इस क्षेत्र के कुछ स्थानों पर असामाजिक तत्व और नशेड़ी जमावड़ा लगाए रहते हैं। इससे चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं और राहगीरों में भय का माहौल है। इसलिए इस पूरे क्षेत्र में रात्रि के समय नियमित पुलिस गश्त शुरू करने की भी मांग की गई है। इस अवसर पर वार्ड के कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी ज्ञापन का समर्थन किया। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों ने भी ज्ञापन का समर्थन किया। इनमें उमेश शर्मा, डाला राम, कमल थापा, दिनकर कुमार, बस्ती राम, चंद्रकांत शर्मा, प्रेम लाला, जनार्दन शर्मा, रिंकू कंवर, स्वाति कश्यप सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।