फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wrestling mat inaugurated in Jagjivan Nagar; MLA lauds sporting talent.

Solan News: जगजीतनगर में कुश्ती मैट का शुभारंभ, विधायक ने खेल प्रतिभाओं को सराहा

Wed, 22 Jul 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत जगजीतनगर स्थित कुश्ती अकादमी में कुश्ती मैट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जगजीतनगर कुश्ती अकादमी से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने बागी-बड़ोह सड़क को पक्का करवाने, पंचायत को 10 लाख रुपये के विकास कार्यों की राशि देने और जगजीत नगर स्कूल में परीक्षा भवन निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने पंचायत के निर्विरोध निर्वाचन पर भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed