{"_id":"6a5fc39c09664db50f0d9454","slug":"power-shutdown-in-kunihar-from-july-22-to-27-solan-news-c-176-1-ssml1040-174560-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार में 22 से 27 जुलाई तक रहेगा बिजली का शटडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार में 22 से 27 जुलाई तक रहेगा बिजली का शटडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। मानसून के दौरान विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विद्युत उपमंडल कुनिहार ने 22 से 27 जुलाई तक चरणबद्ध बिजली शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है। इस दौरान 11 केवी और 33 केवी लाइनों की मरम्मत, रखरखाव और पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। सहायक अभियंता डीएन अत्री ने बताया कि निर्धारित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 22 जुलाई को ममलीग फीडर, 23 जुलाई को देवली फीडर, 24 और 27 जुलाई को सायरी फीडर तथा 25 जुलाई को कुनिहार फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को 33 केवी कुनिहार फीडर पर रखरखाव कार्य होगा, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब होने या अन्य कारणों से कार्य न हो पाने पर शटडाउन अगले दिन किया जा सकता है।