फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kunihar Hospital needs an MD (Medicine) specialist; residents of 20 panchayats are facing difficulties.

Solan News: कुनिहार अस्पताल को चाहिए एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ, 20 पंचायतों के लोग परेशान

Wed, 22 Jul 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
तीन चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टर का पद खाली
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। नागरिक चिकित्सालय कुनिहार में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों इंद्रपाल शर्मा, आरपी जोशी, जगदीश चंदेल, ओमप्रकाश गर्ग, हरिदास, सुशील कुमार, रमेश, योगीराज, शिवराम पाल, मनोहर तथा हरदेव भारद्वाज ने कहा कि सरकार की ओर से अस्पताल में तीन नए चिकित्सकों की नियुक्ति स्वागत योग्य कदम है, लेकिन इससे अस्पताल की मूल समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि हाल ही में नियुक्त किए गए चिकित्सक नए हैं और उन्हें अनुभव प्राप्त करने में समय लगेगा। वर्तमान में अस्पताल की अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं एक सर्जन के भरोसे संचालित हो रही हैं। पहले से कार्यरत एक जूनियर चिकित्सक के साथ आवश्यकता पड़ने पर अन्य अस्पतालों से चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाना पड़ता था। हाल ही में नियुक्त तीन चिकित्सकों में से अभी केवल दो ने ही कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि कुनिहार नागरिक चिकित्सालय करीब 20 पंचायतों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, जहां प्रतिदिन लगभग 150 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद अस्पताल में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं होने से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अर्की, सोलन और शिमला के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ के साथ समय और परेशानी भी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अर्की नागरिक चिकित्सालय में सात एमडी विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यरत हैं, जबकि कुनिहार जैसे महत्वपूर्ण अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होना क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता को दर्शाता है। इससे स्थानीय लोगों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक से आग्रह किया कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग को प्राथमिकता देते हुए कुनिहार नागरिक चिकित्सालय में शीघ्र एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ सहित अन्य आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, ताकि लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed