{"_id":"6a5fa1f1e69c4612840e2d6d","slug":"two-women-died-and-six-injured-tractor-trolley-carrying-women-way-to-work-in-fields-overturned-in-bilaspur-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल
Tue, 21 Jul 2026 10:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:14 PM IST
सार
बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर खेत में पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं घायल हुई हैं।
विज्ञापन
दो महिलाओं की मौत; छह घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मेडपार बाजार में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बगदेवा मंदिर के पास धान की रोपाई के लिए खेत जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर चालक की कथित लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में मेडपार बाजार से सकर्रा की ओर रोपाई के लिए जा रही करीब 19 महिलाएं सवार थीं।
विज्ञापन
हादसे में दो महिलाओं की मौत की सूचना है, जबकि करीब छह महिलाएं घायल हुई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में घायल लोगों में मथुरा निषाद, आरती निषाद, दिलीप निषाद, मिलौती निषाद, चमारू ऐवत, संगीता प्रजापति सहित अन्य शामिल हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या तथा उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से की जानी बाकी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।