बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Tarunendra

Tarunendra Kumar Chaturvedi

14 Followers

About

शब्दों के पीछे का चेहरा
अमर उजाला की डिजिटल टीम में मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार डेस्क पर कार्यरत। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। देश व प्रदेश की खबरों को सरल, सहज और प्रभावी संवाद शैली में तैयार कर पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ से जुड़े घटनाक्रम, राजनीतिक उठापटक, नक्सलवाद, प्रदेश से जुड़े सामाजिक व स्थानीय मुद्दों पर भी लेखन। 2025 से अमर उजाला के साथ सफर जारी है।

मेरी कहानी, मेरी बुनियाद
प्रयागराज से सटे विंध्य क्षेत् ... ...और पढ़ें

शब्दों के पीछे का चेहरा
अमर उजाला की डिजिटल टीम में मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार डेस्क पर कार्यरत। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। देश व प्रदेश की खबरों को सरल, सहज और प्रभावी संवाद शैली में तैयार कर पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ से जुड़े घटनाक्रम, राजनीतिक उठापटक, नक्सलवाद, प्रदेश से जुड़े सामाजिक व स्थानीय मुद्दों पर भी लेखन। 2025 से अमर उजाला के साथ सफर जारी है।

मेरी कहानी, मेरी बुनियाद
प्रयागराज से सटे विंध्य क्षेत्र के सतना जिले में मूल निवास। 10वीं व 12वीं की शिक्षा एमपी बोर्ड से। स्नातक एकेएस विश्वविद्यालय सतना से। इसके बाद पत्रकारिता एवं जनसंचार में बीजेएमसी और एमजेएमसी की शिक्षा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से। ग्राउंड रिपोर्टिंग शुरुआती दौर से पसंदीदा विषय रहा। खोजी खबरें और खोजी पत्रकारिता में विशेष रुचि। 

शब्दों की लय
मध्य प्रदेश के राजनीतिक विषयों, शिक्षा, रोजगार, कारोबारी विकास, जनसमस्याओं, कला-साहित्य समेत विविध विषयों पर लेखन का अनुभव। हर विषय के दोनों पक्षों को देखने व समझने के बाद निर्णय लेने की कोशिश। जनसमस्याओं और बड़े मुद्दों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करने में महारत। विषयों के समग्र पक्ष को लेखन में शामिल कर खबरों की खोज और शोध कार्य को प्राथमिकता देने का प्रयास। जनहित के विषयों को खबरों के माध्यम से अंजाम तक व समस्या के निदान तक ले जाने पर जोर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई खबरें। मध्य प्रदेश में घटित इंदौर के भागीरथपुर दूषित जल कांड, छिंदवाड़ा में घटित दूषित कफ सिरप कांड, त्विशा की संदिग्ध मौत मामले समेत एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों को लेकर लाइव ब्लॉग, स्टोरी और फीचर स्टोरी सहित अन्य उपयोगी तरीकों से इन मुद्दों व विषयों से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुंचाने का कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed