{"_id":"6a6031073b4011969f07eabc","slug":"day-3-of-the-monsoon-session-today-supplementary-budget-and-six-bills-to-be-discussed-uproar-likely-over-the-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र का तीसरा दिन आज: अनुपूरक बजट और 6 विधेयकों पर होंगी चर्चा; पेपर लीक मामले पर हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सत्र का तीसरा दिन आज: अनुपूरक बजट और 6 विधेयकों पर होंगी चर्चा; पेपर लीक मामले पर हंगामे के आसार
Wed, 22 Jul 2026 08:25 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:25 AM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार रहने के आसार हैं। सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। इसके साथ ही छह विधेयकों और नौ ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। वहीं, राहुल गांधी की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन बुधवार को हंगामेदार रहने के आसार हैं। एक ओर सरकार 7,765 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में चर्चा के लिए रखेगी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी को हिरासत में लेने समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष ने मंगलवार को सदन से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें- RSS शताब्दी वर्ष: डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य का मंचन, सीएम बोले- समानता का विचार आज भी प्रासंगिक
कार्यसूची के अनुसार अनुपूरक बजट पर सदन में एक घंटे तक चर्चा होगी। इसके अलावा सरकार छह महत्वपूर्ण विधेयकों को भी चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करेगी। इनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक तथा निरसन विधेयक सहित अन्य विधेयक शामिल हैं। सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े 9 अलग-अलग विषयों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लिए जाएंगे, जिन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: पोषण आहार मामले में ACS दीपाली रस्तोगी 31 अगस्त को लोकायुक्त में होंगी पेश
उधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी को हिरासत में लेने, किसानों, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्षी विधायक बुधवार रात से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और गुरुवार को भी सदन के भीतर और बाहर जोरदार हंगामे के संकेत हैं। सरकार की कोशिश रहेगी कि अनुपूरक बजट और विधायी कार्य सुचारु रूप से निपटाए जाएं, जबकि विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए आक्रामक रुख अपनाएगा। ऐसे में विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है।
ये भी पढ़ें- MP News: यूसीसी विधानसभा से पारित, CM बोले-मध्य प्रदेश के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय,चौथा राज्य बना एमपी