फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 61,112 girls went missing from Madhya Pradesh in five years; 3,241 remain untraced.

MP News: पांच साल में मध्य प्रदेश से 61,112 लड़कियां लापता, 3,241 का अब तक नहीं चला पता

Wed, 22 Jul 2026 09:20 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 22 Jul 2026 09:20 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में पिछले पांच वर्षों के दौरान 61,112 लड़कियों के लापता होने के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 3,241 लड़कियों का अब तक पता नहीं चल सका है, जबकि बड़ी संख्या में लड़कियों को पुलिस ने तलाश कर परिजनों तक पहुंचाया है।

विज्ञापन
MP News: 61,112 girls went missing from Madhya Pradesh in five years; 3,241 remain untraced.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद।

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच राज्य में कुल 61,112 लड़कियां लापता हुईं। इनमें से 3,241 लड़कियां अब भी लापता हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामलों में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया जाता है, ताकि जांच में किसी तरह की ढिलाई न रहे। वर्षवार आंकड़ों के अनुसार, 2021 में 9,407, 2022 में 9,093, 2023 में 11,250, 2024 में 11,907 और 2025 में 13,146 लड़कियों के लापता होने के मामले दर्ज किए गए। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि 2025 में पिछले पांच वर्षों की तुलना में सबसे अधिक मामले सामने आए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  RSS शताब्दी वर्ष: डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य का मंचन, सीएम बोले- समानता का विचार आज भी प्रासंगिक
विज्ञापन


सरकार द्वारा सदन में रखे गए पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में 61,498 लड़कियों को खोजकर सुरक्षित वापस लाया गया। यह संख्या उन मामलों को भी शामिल करती है, जो पिछले वर्षों से लंबित थे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 2021 में 3,627 मामले लंबित थे। वहीं, 2026 के शुरुआती पांच महीनों में ही 6,309 लड़कियों के लापता होने के नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनकी तलाश और जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मानसून सत्र का तीसरा दिन आज: अनुपूरक बजट और 6 विधेयकों पर होंगी चर्चा; पेपर लीक मामले पर हंगामे के आसार

पांच साल में लापता लड़कियां
2021: 9,407
2022: 9,093
2023: 11,250
2024: 11,907
2025: 13,146
कुल (2021-2025): 61,112
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed