{"_id":"6a5dc42e0b960581c70b8c9b","slug":"video-chamba-urea-shortage-bjp-targets-himachal-government-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Urea Shortage in Chamba: यूरिया खाद की कमी पर भाजपा का सरकार पर हमला, किसानों के लिए तत्काल आपूर्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Urea Shortage in Chamba: यूरिया खाद की कमी पर भाजपा का सरकार पर हमला, किसानों के लिए तत्काल आपूर्ति की मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:16 PM IST
Link Copied
चंबा जिले में यूरिया खाद की कमी को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरा है। प्रदेश भाजपा समिति सदस्य जय सिंह ने आरोप लगाया कि मक्की की फसल की गुड़ाई-निदाई के महत्वपूर्ण समय पर किसानों को पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे खेती प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
जय सिंह ने कहा कि चंबा, चुराह और भरमौर क्षेत्र की करीब 90 प्रतिशत आबादी खेतीबाड़ी पर निर्भर है। ऐसे समय में खाद की कमी किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। यदि समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं कराया गया तो मक्की की फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही सरकार से कृषि सहकारी समितियों और विक्रय केंद्रों पर जल्द पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।