{"_id":"6a5dc103ca15da26bf0955c3","slug":"video-himachal-weather-solan-receives-light-rain-fog-after-weather-alert-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सोलन में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और धुंध ने बढ़ाई ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सोलन में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और धुंध ने बढ़ाई ठंडक
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:02 PM IST
Link Copied
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच सोमवार को सोलन में मौसम ने करवट ले ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों में धुंध भी छा गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जिले में तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उधर, पिछले करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण किसान और बागवान चिंतित थे। लगातार सूखे मौसम का असर फसलों और बागवानी पर पड़ने लगा था। सोमवार को शुरू हुई हल्की बारिश से किसानों और बागवानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यदि अगले दो दिनों में अच्छी बारिश होती है तो इसका लाभ खरीफ की फसलों और बागवानी दोनों को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।