{"_id":"6a5dbfcc931f0105580e04dc","slug":"video-youth-nabbed-on-suspicion-of-theft-wallet-documents-recovered-search-for-mobile-underway-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में युवक दबोचा, पर्स-कागजात मिले, मोबाइल की तलाश जारी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में युवक दबोचा, पर्स-कागजात मिले, मोबाइल की तलाश जारी; VIDEO
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की जलीलपुर पुलिस चौकी इलाके में कथित चोरी की घटना के बाद लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों का दावा है कि उसके पास से चोरी गया पर्स और उसमें रखे जरूरी कागजात बरामद हो गए, हालांकि मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिला है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने संदिग्ध को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को अपने कब्जे में लेकर चौकी ले जाना शुरू किया।
इसी दौरान रास्ते में युवक की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और कार्रवाई से बचने के लिए बेहोश होने का नाटक कर रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि जब वे पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे, तब पुलिसकर्मियों ने उनके मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और गायब मोबाइल की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।