{"_id":"6a5dc1bf9a7d1cdb0e036299","slug":"video-nohradhar-churdhar-road-hrtc-bus-trial-vinay-kumar-thanked-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नौहराधार-चूड़धार सड़क पर बस का सफल ट्रायल, ओपी ठाकुर ने विधायक विनय कुमार का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नौहराधार-चूड़धार सड़क पर बस का सफल ट्रायल, ओपी ठाकुर ने विधायक विनय कुमार का जताया आभार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:05 PM IST
Link Copied
नौहराधार से चूड़धार तक लगभग आठ किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस का सफल ट्रायल किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता एवं गेहल पंचायत के प्रधान ओपी ठाकुर ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार का आभार व्यक्त किया।
ओपी ठाकुर ने कहा कि 18 सितंबर 2021 को विधायक प्राथमिकता के तहत इस सड़क परियोजना के लिए 8.58 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। अब सड़क निर्माण पूरा होने और बस ट्रायल सफल रहने से क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि चूड़धार सिरमौर ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। सड़क बनने से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
ओपी ठाकुर ने कहा कि सड़क संपर्क मजबूत होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।