{"_id":"6a5dc4efb95c8b9bd80ac7a2","slug":"video-nahan-sirmaur-heavy-rain-starts-red-alert-issued-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में झमाझम बारिश शुरू, सिरमौर में रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में झमाझम बारिश शुरू, सिरमौर में रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:19 PM IST
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मौसम ने सोमवार को अचानक करवट ले ली। जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह आसमान में बादल और धुंध छाई रही, लेकिन दोपहर तक काले बादलों के घिरने के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सिरमौर जिले के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार के लिए जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।