Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Pushpa Rana Asian Games Gold Medalist Himachal Kabaddi Player Job Offer Interview

हिमाचल: दूसरे राज्यों से मिले खेलने और नौकरी के ऑफर, फिर भी हिमाचल को नहीं छोड़ा; पुष्पा ने बताई दिल की बात

Sun, 08 Nov 2026 11:17 AM IST
Ankesh Dogra सुरेश तोमर, पांवटा साहिब।
सुरेश तोमर, पांवटा साहिब। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 08 Nov 2026 11:17 AM IST
सार

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने दूसरे राज्यों से खेलने और नौकरी के प्रस्ताव मिलने के बावजूद हिमाचल को ही प्राथमिकता दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में उनकी खेल उपलब्धियों और योग्यता के आधार पर नौकरी मिलेगी। 

विज्ञापन
Pushpa Rana Asian Games Gold Medalist Himachal Kabaddi Player Job Offer Interview
भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दूसरे राज्यों से खेलने और नौकरी के आकर्षक प्रस्ताव मिले, लेकिन हिमाचल की बेटी पुष्पा राणा ने हमेशा अपने प्रदेश को ही प्राथमिकता दी। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा का कहना है कि वह हिमाचल के लिए ही खेलना चाहती हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश में उनकी खेल उपलब्धियों और योग्यता के आधार पर नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

एक विशेष बातचीत में पुष्पा राणा ने अपने खेल सफर, उपलब्धियों, सरकारी नौकरी और हिमाचल में खेल सुविधाओं को लेकर खुलकर विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि जब कबड्डी में करिअर शुरू किया था तो सपना भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने का था। जब यह सपना पूरा हुआ तो वह उनके जीवन के सबसे अनमोल पलों में से एक था। इसके बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी मिलना और देश को एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक दिलाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से मिले प्रस्ताव, लेकिन हिमाचल को ही चुना
दूसरे राज्यों से खेलने और नौकरी के प्रस्ताव मिलने के सवाल पर पुष्पा राणा ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें लगातार प्रस्ताव मिलते रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा अपने गृह प्रदेश हिमाचल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल के लिए ही खेलना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश सरकार उनकी खेल उपलब्धियों और योग्यता को देखते हुए नौकरी का अवसर देगी।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा जैसी सुविधाएं मिलने पर आगे बढ़ेंगे खिलाड़ी
पुष्पा राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं में पहले के मुकाबले सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी प्रदेश पंजाब और हरियाणा से काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत बेहतर कोचिंग, आधुनिक खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को उचित अवसर देने की है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेश के खेल छात्रावासों को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्रों की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास और खेल का माहौल मिल सकेगा।

सीनियर नेशनल में स्वर्ण, पुरस्कार राशि बढ़कर एक करोड़
पुष्पा राणा ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भी टीम की कप्तानी करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहले घोषित 35 लाख रुपये की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की घोषणा की है। इसके लिए पुष्पा राणा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से खिलाड़ियों को उनकी योग्यता और खेल उपलब्धियों के आधार पर सरकारी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है।

नशे से युवा शक्ति को बचाना सबसे जरूरी
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने कहा कि देश और प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना आज सबसे बड़ी जरूरत है। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर शहर और गांव के लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस विभाग की नशा विरोधी मुहिम में आम जनता से पूरा सहयोग देने की अपील की।

परिवार के विश्वास और सहयोग ने दिलाई पहचान
अपने खेल सफर का श्रेय परिवार को देते हुए पुष्पा राणा ने कहा कि कबड्डी में आगे बढ़ने के लिए उन्हें हमेशा परिजनों का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने अपने प्रथम गुरु, शिक्षक और पिता जयपाल राणा, माता चंपा राणा सहित पूरे परिवार का आभार जताया। परिवार ने कभी उन्हें खेलों में करिअर बनाने से नहीं रोका।

पुष्पा राणा ने कहा कि परिवार ने बेटियों पर जो अटूट विश्वास जताया, उसी का सुखद परिणाम आज देश और प्रदेश के सामने है। यदि परिवार बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर और विश्वास दे तो वे हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed