Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Congress Rift Deepens: Factionalism Surfaces Ahead of Assembly Elections

कब दूर खत्म होगी रार?: कांग्रेस के लिए कांग्रेसी ही बन रहे चुनौती, पंजाब में चरम पर पहुंची गुटबाजी

Mon, 16 Nov 2026 01:28 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 16 Nov 2026 01:28 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में रार खत्म नहीं हो रही है। कांग्रेस के लिए कांग्रेसी ही चुनौती बन रहे हैं। पंजाब में  पार्टी में गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Punjab Congress Rift Deepens: Factionalism Surfaces Ahead of Assembly Elections
साइकिल यात्रा में पूर्व सीएम चन्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की जवानी संभाल साइकिल यात्रा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट ने दूरी बनाए रखी। इससे पार्टी के भीतर एकजुटता के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए यह गुटबाजी शुरू हुई थी और अब भी पूरी तरह से चरम पर है। चन्नी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और राणा गुरजीत सिंह जैसे नेता राजा वड़िंग के खिलाफ थे। लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग के साथ शहर के अधिकांश नेता हैं। आशु खेमा और राजा वड़िंग के साथी अलग-अलग टीम बनाकर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

यात्रा प्रबंधन पर विवाद

साइकिल यात्रा के प्रबंधन पर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की टीम ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। प्रोटोकॉल के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी को सारा प्रबंधन करना था। हालांकि, पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष संजय तलवाड़ राजा वड़िंग गुट के हैं, इसलिए उनसे न तो पूछा गया और न ही उनकी कोई सलाह ली गई।
विज्ञापन

लुधियाना में यात्रा से पहले लगाए गए फ्लैक्स बोर्ड पर राजा वड़िंग की फोटो ही गायब कर दी गई थी। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष और राजा वड़िंग गुट के पूर्व विधायकों की तस्वीरें भी नहीं थीं।
विज्ञापन

दूसरे दलों के नेताओं की एंट्री के लिए कांग्रेस ने 4 सदस्यीय कमेटी गठित

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया व्यवस्थित करने के लिए चार सदस्यीय समन्वय समिति गठित की है। इस समिति में सीडब्ल्यूसी सदस्य विजय इंदर सिंगला, विधायक अरुणा चौधरी, पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों और विधायक हरदेव सिंह लाडी शामिल हैं।

 

पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह इस नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करेंगे। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी बाहरी नेता को कांग्रेस में शामिल करने से पहले संबंधित विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान से विचार-विमर्श अनिवार्य होगा। यह कदम स्थानीय नेतृत्व और पुराने कार्यकर्ताओं की राय का ध्यान रखने के लिए उठाया गया है क्योंकि बाहरी नेताओं को जगह देने से असंतोष पैदा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed