{"_id":"6a60682215be9baa6907832b","slug":"video-leopard-spotted-again-in-srinagar-amrakunj-movement-captured-on-cctv-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर आम्रकुंज में फिर दिखा गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर आम्रकुंज में फिर दिखा गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी
Renu Saklani
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:20 PM IST
Link Copied
नगर निगम के वार्ड-28 स्थित आम्रकुंज क्षेत्र में बुधवार तड़के गुलदार की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई। गुलदार सुबह करीब 4 बजे और फिर 6 बजे क्षेत्र में घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलदार के साथ शावक होने की भी आशंका है, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को भी गुलदार दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया था। इसके बावजूद बुधवार को दोबारा गुलदार नजर आने से लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लगातार निगरानी की मांग की है। वार्ड पार्षद जेपी बिष्ट ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना से पहले गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू किया जाना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।