Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two-wheeler falls into a ditch; one person killed, another injured

Pauri News: दोपहिया वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

Sun, 15 Nov 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 15 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Two-wheeler falls into a ditch; one person killed, another injured
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बीते शनिवार फरासू के निकट चमधार स्लाइडिंग जोन में एक दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस पर सवार एक व्यक्ति मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि हादसे में सुरेश लाल (38) पुत्र स्व. गारी लाल निवासी कलियासौड़, श्रीनगर की मौत हो गई जबकि राजेंद्र लाल (52) पुत्र लखपति लाल निवासी भ्यूंता, पट्टी भरदार, रुद्रप्रयाग घायल हो गए। राजेंद्र लाल वर्तमान में श्रीकोट में किराये पर रह रहे हैं और बेस अस्पताल श्रीकोट में उनका उपचार चल रहा है। घायल की पत्नी और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

---
क्रशर मशीन की चपेट में आया किशोर, घायल
श्रीनगर। पौड़ी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान क्रशर मशीन की चपेट में आने से एक किशोर घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। बताया गया कि इब्राहिमपुर, बहादराबाद निवासी नवादिश (16) अपने फूफा अहसान निवासी बरेली के साथ यहां रह रहा था। नवादिश के फूफा अहसान के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे वह अचानक चलती क्रशर मशीन की चपेट में आ गया। उसे बेस अस्पताल लाया गया। बताया कि नवादिश वहां काम नहीं करता था, वह उनके साथ रहता था। वहीं चमराड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरजीत बिष्ट ने सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नाबालिगों से काम कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का सत्यापन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed