477 Followers
मेरे बारे में...
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ग्रामीण परिवेश से शुरू हुआ मेरा सफर आज पत्रकारिता के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा है। इस यात्रा ने मुझे केवल स्थानों का नहीं, बल्कि समाज के अलग-अलग वर्गों, उनकी चुनौतियों, संघर्षों और उम्मीदों को बहुत करीब से समझने का अवसर दिया। गाँव की पगडंडियों से लेकर शहरों की हलचल और राष्ट्रीय स्तर के घटनाक्रमों तक, रिपोर्टिंग के हर अनुभव ने मेरी दृष्टि को और व्यापक बनाया।
मेरी कहानी, मेरी बुनियाद& ... ...और पढ़ें
मेरे बारे में...
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ग्रामीण परिवेश से शुरू हुआ मेरा सफर आज पत्रकारिता के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा है। इस यात्रा ने मुझे केवल स्थानों का नहीं, बल्कि समाज के अलग-अलग वर्गों, उनकी चुनौतियों, संघर्षों और उम्मीदों को बहुत करीब से समझने का अवसर दिया। गाँव की पगडंडियों से लेकर शहरों की हलचल और राष्ट्रीय स्तर के घटनाक्रमों तक, रिपोर्टिंग के हर अनुभव ने मेरी दृष्टि को और व्यापक बनाया।
मेरी कहानी, मेरी बुनियाद
सामाजिक सरोकारों पर संवाद करते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) के मंच पर ग्रामीण बच्चों के अधिकारों से जुड़े विषय पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। शायद वहीं से यह विश्वास और गहरा हुआ कि शब्द केवल सूचना नहीं देते, वे समाज में बदलाव की दिशा भी तय कर सकते हैं।मेरी शैक्षणिक यात्रा भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ी। इंटरमीडिएट तक विज्ञान की छात्रा रही, इसके बाद वाणिज्य (B.Com), सामाजिक कार्य (MSW) और फिर पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर (MJMC) की पढ़ाई की। विज्ञान ने तर्क दिया, सामाजिक कार्य ने समाज को समझने की दृष्टि और पत्रकारिता ने उन अनुभवों को जिम्मेदारी के साथ अभिव्यक्त करना सिखाया। पिछले लगभग एक दशक से पत्रकारिता के विभिन्न आयामों में सक्रिय हूं। वर्ष 2016 में अमर उजाला से जुड़ने के बाद समाचार लेखन, ग्राउंड रिपोर्टिंग, डिजिटल पत्रकारिता, वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग, पॉडकास्ट, एडिटिंग, पेज प्रबंधन और विशेष कार्यक्रमों के संचालन जैसे अनेक क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिला।
मेरी पहचान
इसी बहुआयामी अनुभव ने मुझे एक मल्टीटास्किंग पत्रकार के रूप में विकसित किया। अमर उजाला डिजिटल में कार्य करते हुए 'छाप' (पॉडकास्ट ) जैसे विशेष कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं की प्रेरक कहानियों को मंच तक पहुँचाने का प्रयास लगातार जारी है। पत्रकारिता में मेरी सबसे बड़ी रुचि स्टोरी टेलिंग है। जब कोई खबर लिखती हूं तो यह सोचकर लिखती हूं कि उसे लाखों लोग पढ़ेंगे; इसलिए हर शब्द की जिम्मेदारी उतनी ही बड़ी होती है। और जब कैमरे के सामने होती हूँ, तब भी मेरी प्राथमिकता शोर नहीं, बल्कि शालीन, संतुलित और मर्यादित संवाद होता है। मेरा विश्वास है कि पत्रकार की आवाज़ जितनी संयमित होती है, उसका प्रभाव उतना ही गहरा होता है।
Followed