फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear breaks cowshed roof and attacks two oxen in uttarakhand aeroli village one killed nandasain chamoli

चमोली: नंदासेण एरोली में भालू की आतंक, गौशाला की छत तोड़कर दो बैलों पर किया हमला, एक को मार डाला

Mon, 02 Nov 2026 12:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, नंदासैंण (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदासैंण (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 02 Nov 2026 12:54 PM IST
सार

पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक अब पशुपालकों के लिए भी मुसीबत बन रहा है। एरोली गांव में रात के अंधेरे में भालू ने गौशाला में घुसकर दो बैलों पर हमला कर दिया। घटना में एक बैल की जान चली गई।

विज्ञापन
Bear breaks cowshed roof and attacks two oxen in uttarakhand aeroli village one killed nandasain chamoli
भालू ने तोड़ी गौशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एरोली गांव में रविवार रात भालू ने एक गौशाला को निशाना बनाते हुए छत तोड़कर अंदर बंधे दो बैलों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बैल की कमर और गर्दन पर गहरे घाव आए हैं।

विज्ञापन


पशुपालक बलवीर सिंह रावत ने बताया कि रविवार रात हुई इस घटना की जानकारी उन्हें सोमवार सुबह करीब छह बजे लगी। जब वह गौशाला पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। भालू ने गौशाला की छत तोड़कर अंदर बंधे दोनों बैलों पर हमला किया था। एक बैल मृत अवस्था में पड़ा था, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने वन विभाग और राजस्व विभाग को सूचित किया। साथ ही घायल बैल के उपचार के लिए पशुपालन विभाग आदिबद्री को भी सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सक ने घायल बैल का उपचार किया, जबकि मृत बैल के नुकसान के मुआवजे के लिए विभागीय स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

घटना के बाद क्षेत्र में भालू की सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed