{"_id":"6a605d11d94c595c8d0a2a63","slug":"video-hunger-strike-begins-in-jahangirpur-against-power-problem-and-raw-phirni-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जहांगीरपुर में बिजली समस्या और कच्ची फिरनी के विरोध में भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीरपुर में बिजली समस्या और कच्ची फिरनी के विरोध में भूख हड़ताल शुरू
जहांगीरपुर गांव में बिजली की समस्या और कच्ची फिरनी को पक्का कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल शुरू हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर दीपक शर्मा के नेतृत्व में शुरू की गई भूख हड़ताल को गांव के युवाओं और महिलाओं का भी समर्थन मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मास्टर दीपक शर्मा ने कहा कि गांव में बिजली कटौती के कारण ग्रामीण परेशान हैं और उन्हें 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, गांव की फिरनी कच्ची होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।