{"_id":"6afbf241e237eeb7c704c8ac","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-at-mata-bhimeshwari-devi-temple-in-jhajjars-beri-on-ashtami-newlywed-couples-tied-knot-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बेरी में अष्टमी पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बेरी में अष्टमी पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु माता के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह की अष्टमी पर पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। मां के दरबार में अलसुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
सुबह करीब 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया, जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया और मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि हर माह की अष्टमी के दिन मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगी।
भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बेरी शहर चौकी प्रभारी पीएसआई सागर के अनुसार, माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर माह की अष्टमी के दिन हरियाणा, दिल्ली समेत आसपास के राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
मां भीमेश्वरी देवी मंदिर का इतिहास अति प्राचीन है। विद्वानों के अनुसार, मां की मूर्ति को पांडु पुत्र भीम पाकिस्तान के हिंगजाल पर्वत से लेकर आए थे। भीम ने मां से कहा कि वह उनके साथ चलेंगी, लेकिन उन्हें अपनी गोद में रखना होगा और जिस स्थान पर उतारेंगे, वह वहीं स्थापित हो जाएंगी।
भीम ने मां का कहना माना और गोद में उठाकर युद्ध भूमि की ओर चल पड़ा। जब भीम मां को लेकर बेरी कस्बे से गुजर रहा था, तो लघु शंका के लिए उसे अपनी गोद से उतारना पड़ा। बाद में जब भीम ने मां को उठाने का प्रयास किया, तो वह नहीं उठीं। तभी मां भीमेश्वरी की यहां स्थापना हुई और महाभारत के युद्ध के बाद यहां मंदिर की स्थापना कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।