{"_id":"6a60b5f54a49dc786706884c","slug":"video-arms-supplier-wanted-for-murder-and-carrying-a-reward-of-rs50000-arrested-in-kaithal-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में 50 हजार का इनामी हत्या में वांछित असला सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में 50 हजार का इनामी हत्या में वांछित असला सप्लायर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक असला सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वर्ष 2024 दौरान थाना शहर क्षेत्र में हत्या मामले में भी वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।डीएसपी बीर भान ने बताया कि एएसआई अजीत सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव रेर कलां जिला पानीपत निवासी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को चंडीगढ़ से काबू किया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। डीएसपी ने बताया कि 11 जुलाई को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई अजीत कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव पाडला से छौत रोड़ दबिश देकर आरोपी गांव छौत निवासी अजय उर्फ अज्जू को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ था। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अजय से पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ था कि उसको यह असला अमुनेशन आरोपी रामपाल द्वारा सप्लाई किया गया था।
---------
बता दें कि नानकपुरी कालोनी कैथल निवासी अनिल की शिकायत अनुसार उसने इसी साल 6 फरवरी 2024 को क्योड़क निवासी कोमल के साथ प्रेम विवाह किया था। 19 जून 2024 को कोमल का भाई पिस्तौल लेकर घर आया और फायरिंग कर दी। इस घटना में कोमल की गर्दन पर गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मां के पेट में व उसकी बहन की बाजू में गोली लगी। थोड़ी दूरी पर कोमल का मामा रामफल बाइक लेकर खड़ा था। जिसके बाद वे फरार हो गए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में नाबालिग आरोपी को पकड़ा जा चुका था। जबकि आरोपी रामफल उर्फ रामपाल उपरोक्त अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका था, जो निरंतर भूमिगत चल रहा था। न्यायालय द्वारा भी आरोपी को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।