{"_id":"6a60b8cdd655a6ba350edcf9","slug":"video-jalandhar-rural-police-bust-illegal-arms-smuggling-gang-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी पिस्तौल व जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी पिस्तौल व जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरविंदर सिंह विरक के दिशा-निर्देश, एसपी (जांच) विनीत आहलावत (आईपीएस) और डीएसपी फिल्लौर भारत मसीह लधड़ की निगरानी में थाना फिल्लौर की पुलिस ने हाई-टेक नाका, सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और .30 बोर के 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान कार में सवार महिकप्रीत उर्फ रोहित, करणदीप सिंह उर्फ करण, रॉबिनप्रीत सिंह, राजेश्वर सिंह, मनजीत सिंह और निखिल को काबू कर हथियार बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विभिन्न संपर्कों के माध्यम से कम कीमत पर अवैध हथियार खरीदकर उन्हें पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में अधिक कीमत पर सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, बरामद पिस्तौल फिल्लौर क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क की साजिश को विफल कर दिया गया। इस संबंध में थाना फिल्लौर में आर्म्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अब पुलिस हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच के दौरान और भी अहम खुलासे व गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।