{"_id":"6a60b5933b4011969f07eb62","slug":"video-119-youths-secured-employment-at-the-job-fair-held-at-iti-narnaul-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईटीआई नारनौल में आयोजित रोजगार मेले में 119 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई नारनौल में आयोजित रोजगार मेले में 119 युवाओं को मिला रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। जिला रोजगार कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 119 युवाओं को रोजगार मिला है।
जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने हरियाणा रोजगार विभाग के दिशा निर्देशानुसार 20 से 24 जुलाई तक मनाए जा रहे व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत आयोजित इस मेले में उपस्थित युवाओं को करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा वर्तमान दौर में उपलब्ध विभिन्न नए व्यावसायिक अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने युवाओं को समय के अनुसार अपने कौशल को अपडेट करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस रोजगार मेले में क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने शिरकत की, जिनमें पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दीवान फोर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड, जीडी फूड्स मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मार्स आईटी हब और इंडियन निप्पॉन इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड प्राइवेट लिमिटेड प्रमुख रूप से शामिल रहीं। मेले में कुल 261 योग्य प्रार्थियों ने अपना पंजीकरण कराकर भाग लिया, जिसमें से कंपनियों के प्रतिनिधियों ने योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर 119 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक रूप से चयनित किया है।
आईटीआई के जीआई सुनील कुमार ने बताया कि इन छात्रों को अब 18 हजार रुपये मासिक वेतन तो मिलेगा ही, साथ ही कंपनी की ओर से ओवरटाइम का पैसा अलग से दिया जाएगा। इस प्रकार इनका सालाना पैकेज 2,16,000 रुपये होगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी शामिल रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।