Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   dhaka airport bomb blasts sheikh hasina return security alert

ढाका एयरपोर्ट के पास दो बम धमाके: तीन लोग घायल; दिसंबर में वतन लौट सकती हैं शेख हसीना, क्यों बढ़ी सुरक्षा?

Tue, 17 Nov 2026 03:27 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, ढाका।
पीटीआई, ढाका। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 03:27 PM IST
सार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो देसी बम धमाकों में तीन राहगीर घायल हो गए। यह घटना शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी से पहले देश में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच हुई है। हिंसा और तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए ढाका, गोपालगंज समेत कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। हसीना ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए आवेदन किया है, लेकिन बांग्लादेश में उनके खिलाफ गंभीर कानूनी मामले लंबित हैं।
 

विज्ञापन
dhaka airport bomb blasts sheikh hasina return security alert
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार रात दो देसी बम धमाके हुए। इन धमाकों में तीन राहगीर घायल हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर देश में राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौट सकती हैं। इसी आशंका के बीच देश के कई हिस्सों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इन बम धमाकों का शेख हसीना की संभावित वापसी से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


बम धमाके कहां हुए और पुलिस ने क्या बताया?
बांग्लादेशी अखबार ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पहला धमाका हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहरी गेट के पास हुआ। दूसरा धमाका एयरपोर्ट के नजदीक जसीमुद्दीन इलाके में हुआ। यह इलाका फ्लाईओवर से जुड़े संपर्क मार्गों के पास है। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के प्रभारी कमरुल इस्लाम तलुकदार ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने फ्लाईओवर से दो बम फेंके थे। इसकी वजह से तीन राहगीरों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा क्यों?
बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। इनमें ट्रेन, बस और बैंकों को आग लगाने की घटनाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से कई घटनाओं के लिए अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद हसीना देश छोड़कर भारत आ गई थीं। उनकी सरकार के सत्ता से हटने के बाद अवामी लीग को राजनीतिक गतिविधियों और चुनावों में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है। अब दिसंबर में हसीना की संभावित वापसी की चर्चाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ को रोकने की तैयारी कर रही हैं।


क्या शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने की शुरू कर दी है तैयारी?
पिछले सप्ताह शेख हसीना ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए आवेदन किया था। उन्होंने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन को ईमेल के जरिए पत्र भेजा था। इसमें 79 वर्षीय हसीना ने अपने वकील के माध्यम से कार्यवाहक उच्चायुक्त से नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया था। इस घटनाक्रम को दिसंबर में उनकी संभावित वापसी की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed