{"_id":"6a60fe2c4d8aee569501a491","slug":"video-the-congress-protested-against-the-lathi-charge-on-youths-in-delhi-and-held-demonstrations-across-the-district-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कांग्रेस ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध, जिले भर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कांग्रेस ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध, जिले भर में किया प्रदर्शन
अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:00 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। दिल्ली में चल रहे युवाओं के आंदोलन के समर्थन में आए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने जिले भर में प्रदर्शन करते हुए पीएम का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार देश के युवाओं की आवाज दबाना चाहती है जो असंभव है।
जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में पेपर लीक को रोककर मेहनत करने वाले युवाओं के हितों की रक्षा करने में मोदी सरकार नाकाम साबित हुई है। जब देश के युवा इसका जवाब सरकार से पूछ रहे हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जा रहीं हैं। दिल्ली में चल रहे युवाओं के आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी उतरे को मोदी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार देश में हिटलरशाही चलाना चाह रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब देश के युवाओं को मौजूदा सरकार से भरोसा उठ गया है। ये युवा इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनोज ओझा, निशीद उप्रेती, लक्षित भंडारी, नीकिता वर्मा, आशीष हावर्ड, हिमांशु ओझा, पवन माहरा, कमलेश जोशी, चंद्रशेखर मखोलिया, दीपांशु वर्मा, अभिषेक बोरा, जावेद खान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।