{"_id":"6a60a7da2cfc43bd42040cd5","slug":"video-rural-sanitation-workers-in-jind-took-out-a-march-to-the-mini-secretariat-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय तक निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय तक निकाला मार्च
--29 मई का समझौता लागू करने की मांग, दस अगस्त को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले भर के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। उसके बाद मार्च निकालते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां डीडीपीओ संदीप भारद्वाज को पंचायत मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
इससे पूर्व सफाई कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में सभा की। इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान गुलाब बिरौली और उचाना ब्लॉक प्रधान साहब सिंह ने की। मंच संचालन जिला सचिव पवन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि 15 मई से शुरू हुए आंदोलन और नरवाना से कुरुक्षेत्र तक निकाली गई पदयात्रा के दौरान 29 मई को पानीपत में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी तथा विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता हुई थी। बैठक में 18 मांगों में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी। 30 जून तक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक केवल एक मांग से संबंधित आदेश जारी किया गया है, जबकि 16 महत्वपूर्ण मांगें अभी भी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द समझौता लागू नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सीटू जिला सचिव संदीप जाजवान और जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी वर्षों से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से सभी लंबित मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि दस अगस्त को प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा तथा सितंबर में विधानसभा सत्र के दौरान पंचकूला कूच के लिए पद यात्राएं निकाली जाएंगी। इस अवसर पर सुल्तान दुड़ाना, मनफूल खरेंटी, विनोद बिघाना, प्रवीण हथवाला, बलराज कालवन, सेवा सिंह सुरबरा, यशपाल हथो, राजेश भोंगरा, राजकुमारी अलेवा, पुष्पा, सुभाष, सोनू, बलकार, पोनी, कैलाशो और सुनील मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।