{"_id":"6a6058a65c47ff78d109d302","slug":"video-ukd-burned-an-effigy-of-the-central-government-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: यूकेडी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: यूकेडी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:14 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि देश में हर परीक्षा का पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। जब युवा सरकार पर सवाल उठा रहे हैं तो उन पर लाठी बरसाई जा रही है। ऐसे में साफ है कि मौजूदा सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए देश के विनाश में जुटी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए देश के हर जागरूक व्यक्ति का उत्पीड़न कर रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में जगत सिंह मेहता, मदन पोखरिया, प्रेम सिंह बोरा, चंद्र प्रकाश कोहली, राम सिंह ऐरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।