{"_id":"6a6058b15c028807ee03e7ba","slug":"video-farmers-protest-at-the-collectorate-demand-cancellation-of-the-india-us-agriculture-agreement-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग
अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:14 AM IST
रुद्रपुर। संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसानों का कहना है कि भारत-अमेरिका कृषि समझौते का पुरजोर विरोध करते हैं और इसे तुरंत रद्द किया जाए। साथ ही फसलों के रेट को एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। किसानों ने बाजपुर में 20 ग्रामों की भूमि पर बसे किसानों को पूर्ण अधिकार देने और खेतों से गुजर रही बड़ी बिजली लाइनों का मुआवजा नोएडा के रेट के अनुसार दिए जाने और जमीनों के रेट बढ़ाए जाने की मांग की। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे मुकदमे वापस करने को कहा। एडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में किसान यूनियन के अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, जिलाध्यक्ष शीतल सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।