Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Hapur News
›
Police detained the SP district president in Garh Mukteshwar, Hapur, while he was on his way to Jantar Mantar.
{"_id":"6a6055e36bf40c669b0a35d1","slug":"video-police-detained-the-sp-district-president-in-garh-mukteshwar-hapur-while-he-was-on-his-way-to-jantar-mantar-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर में जंतर मंतर जा रहे सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर में जंतर मंतर जा रहे सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया
Sharukh Khan
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:02 AM IST
Link Copied
जंतर मंतर जा रहे सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बब्लू गुर्जर को बुधवार सुबह पुलिस ने उनके आवास के बाहर ही रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार बब्लू गुर्जर अपने समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित जंतर-मंतर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही कई सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया।
हिरासत में लिये जाने के जाने के बाद सपा जिलाध्यक्ष बब्लू गुर्जर ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन में शामिल होना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रशासन विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोककर लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन कर रहा है। सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन और शासन पर तानाशाही रवैया अपनाने तथा मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
----
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।