{"_id":"6a60a7b1af0d210e790b6813","slug":"video-bjp-stages-a-massive-protest-in-rohtak-holds-a-sit-in-outside-the-congress-office-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस भवन के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस भवन के बाहर दिया धरना
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:51 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को रोहतक में कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। धरने के दौरान कांग्रेस भवन के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। माहौल को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा पिछले तीन दिन से संसद चल रही है लेकिन सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा। राम मंदिर, नीट पेपर जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी गई। मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर बैठे युवा देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही है। नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाकर 18 दिन से धरना देने वाले लोग सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने 20 लाख बच्चों का पेपर ईमानदारी से कराया। उन्होंने कहा कि बीजेपी महात्मा गांधी और बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र सेवा कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।