फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Development projects worth ₹284 crore unveiled; here are the 9 announcements made by CM Dhami

पिथौरागढ़: 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, जानें सीएम धामी कीं 9 घोषणाएं

Sun, 25 Oct 2026 06:02 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 25 Oct 2026 06:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जिले में 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने डीडीहाट सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय बनाने और मूनाकोट में राजकीय महाविद्यालय खोलने समेत नौ घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
Development projects worth ₹284 crore unveiled; here are the 9 announcements made by CM Dhami
योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम धामी। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद के विकास के लिए नौ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इनमें डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय बनाने, मूनाकोट में राजकीय महाविद्यालय खोलने और नैनीसैनी देवत से कनारी पाभैं तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 105.30 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 33 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जबकि 178.76 करोड़ रुपये की लागत के 34 कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उद्योग, कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभाग की स्वरोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के चेक भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


आदि कैलाश यात्रा से बढ़ रहे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश भ्रमण के बाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है। इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है। इससे होमस्टे, परिवहन, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किए जा रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे। पिथौरागढ़-बांस-आंवलाघाट सड़क और पुल बनने से गंगोलीहाट की दूरी कम होगी और हाट कालिका मंदिर पहुंचना आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, हल्द्वानी, दिल्ली और देहरादून तक हवाई संपर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है। नैनीसैनी हवाई अड्डे को करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करने की दिशा में भी काम हो रहा है।

35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके तहत नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही समान नागरिक संहिता, सख्त भू-कानून और दंगा विरोधी कानून को राज्यहित में उठाए गए कदम बताया। ऑपरेशन कालनेमि के तहत फर्जी पहचान से लोगों को भ्रमित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही।

ये हैं मुख्यमंत्री की नौ घोषणाएं

1. नैनीसैनी देवत से कनारी पाभैं तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण।
2. कैलीगाड़ पुल से बेस अस्पताल तक सड़क का सुधारीकरण और हॉटमिक्स कार्य।
3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करना।
4. अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मवानी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाना।
5. मूनाकोट (रियांसी) में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति।
6. अस्कोट लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य।
7. ज्याला मंदिर, छाना पाण्डेय में सीसी मार्ग का निर्माण।
8. ग्राम चिमुशी में गाड़ देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण।
9. चण्डाक-छेड़ा दिगतोली सड़क का सुधारीकरण और चौड़ीकरण।

सीमांत नेत्र चिकित्सालय में ऑप्टिकल बायोमीटर शुरू

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से गुंजी और आदि कैलाश की यात्रा सुगम हुई है। उन्होंने क्षेत्र में धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सीमांत सेवा फाउंडेशन की ओर से संचालित सीमांत नेत्र चिकित्सालय में ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ किया। इससे मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।


इस अवसर पर विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, पिथौरागढ़ की महापौर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी और हेमराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह और उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed