{"_id":"6a60abd90eca379df20389e7","slug":"video-farrukhabad-protest-held-in-kaimganj-against-the-detention-of-congress-leaders-in-delhi-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कायमगंज में हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कायमगंज में हुआ प्रदर्शन
दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कायमगंज के गांव पितौरा स्थित जाकिर महल में सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील तक मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बिना अनुमति का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। कुछ देर तक पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोंक हुई। बाद में सहमति बनने पर कार्यकर्ताओं को कोल्ड स्टोरेज तक मार्च निकालने की अनुमति दी गई।उत्तराखंड के खटीमा विधायक/नेता प्रतिपक्ष भुवनचंद्र कापड़ी व उमर खुर्शीद ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।