Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Police on alert ahead of Rahul Gandhi's protest; Congress leaders in Rewari confined to their homes.
{"_id":"6a60a8284d2f5934f207aebd","slug":"video-police-on-alert-ahead-of-rahul-gandhis-protest-congress-leaders-in-rewari-confined-to-their-homes-2026-07-22-1784719400","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट, रेवाड़ी में कांग्रेस नेताओं को घरों पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट, रेवाड़ी में कांग्रेस नेताओं को घरों पर रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस की तरफ से दिल्ली में आयोजित विरोध-प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रेवाड़ी में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी को मंगलवार सुबह उनके घरों पर पुलिस निगरानी में रखा गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें घर में रोका गया हुआ है ताकि वे दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।
राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रेवाड़ी में सुबह से ही पुलिस टीमें दोनों जिला अध्यक्षों के आवास पर पहुंच गईं और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया।
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि रेवाड़ी सिटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने भी कहा कि उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उनके आवास पर निगरानी लगा दी।
उधर, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव मंगलवार को रेवाड़ी में मौजूद थे, लेकिन देर शाम गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। पुलिस उनकी गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है। पूर्व विधायक चिरंजीव राव भी गुरुग्राम ही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।