{"_id":"6a60ab9a25ece19cf00b67ea","slug":"video-land-erosion-poses-a-threat-to-the-guglon-settlement-of-tokyo-panchayat-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: टोकियो पंचायत की गुगलों बस्ती पर भूमि कटाव से मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: टोकियो पंचायत की गुगलों बस्ती पर भूमि कटाव से मंडराया खतरा
टोकियो पंचायत की गुगलों बस्ती में भूमि कटाव के चलते भूस्खलन का खतरा मंडराया हुआ है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय लोगों को एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान की अगुवाई में नाहन आकर उपायुक्त से मिला और उनको मांगपत्र सौंपा। पंचायत की प्रधान अनीता ने बताया कि गुगलों बस्ती में लगातार कई सालों से भूमि कटाव हो रहा है, जिसके चलते यहां कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। यही नहीं, यहां लोगों की जमीनें भी भूमि कटाव की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भूमि कटाव की इस समस्या को गत् वर्ष भी प्रशासन के सामने उठाया गया था, मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर रिपोर्ट भी तैयार की थी लेकिन कोई भी समस्या का समाधान नहीं निकला और हालात आज भी जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में उपायुक्त को ज्ञापन देकर समस्या के स्थाई समाधान की मांग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।