{"_id":"6a610c7301b9efba73064418","slug":"video-kanpur-entrepreneurs-term-one-nation-one-election-a-positive-move-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उद्यमियों ने एक देश, एक चुनाव को बताया सकारात्मक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उद्यमियों ने एक देश, एक चुनाव को बताया सकारात्मक
श्रम विभाग की ओर से बुधवार को जीटी रोड स्थित मुख्यालय में एक देश, एक चुनाव बिल को लेकर उद्यमी संगठनों और श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। अध्यक्षता अपर श्रमायुक्त जुनैद अहमद ने की। इसमें प्रतिनिधियों ने कहा कि बिल लागू होने से बार-बार आचार संहिता लगने की समस्या खत्म होगी और उद्योग-व्यापार को राहत मिलेगी। फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रवासी श्रमिक वोट डालने घर जाते हैं और समय से वापस नहीं लौट पाते। उन्होंने सुझाव दिया कि 200 से 300 कर्मचारियों वाले उद्योगों में ही मतदान केंद्र बनाए जाएं जिससे श्रमिकों की परेशानी कम हो। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन (एटक) के अध्यक्ष असित कुमार सिंह ने कहा कि बिल लागू होने से स्थानीय मुद्दे समाप्त हो सकते हैं। भारतीय मजदूर संघ के सदस्य सुखदेव मिश्रा ने कहा कि चुनावी ड्यूटी में सरकारी कर्मचारियों के लगने से योजनाओं का लाभ पहुंचाने में दिक्कत आती है। यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कटारिया ने इसे सकारात्मक कदम बताया। पीआईए के सचिव आदर्श अग्रवाल ने क्षेत्रीय मुद्दों और पार्टियों पर प्रभाव की बात कही। आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने उद्योग और व्यापार पर सकारात्मक असर की उम्मीद जताई। बैठक में शमीम अख्तर, दिनेश बसारिया, प्रभात मिश्रा, लाडली प्रसाद, राम प्रकाश राय, अजय कपूर, विजय बदलानी, विनय अरोड़ा, अनिल कुमार उपाध्याय, राम सिंह और सरताज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।