{"_id":"6a60bb693b925bfaae0dc3d7","slug":"video-moong-procurement-hit-lack-of-gunny-bags-and-faulty-pos-machines-stall-purchases-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:मूंग खरीद केंद्र : बारदाना नहीं तो कहीं बंद पड़ी हैं पीओपी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:मूंग खरीद केंद्र : बारदाना नहीं तो कहीं बंद पड़ी हैं पीओपी मशीन
आगरा। 22 दिन देरी से मूंग क्रय केंद्र खोलने के बाद भी केंद्रों पर अधूरे इंतजाम हैं। अभी 9 में से 4 केंद्रों पर ही नाम मात्र की खरीद हुई है। किसी केंद्र पर बारदाना नहीं है, तो किसी पर पीओपी मशीन काम नहीं कर रही है। किसान अपनी फसल नहीं बेच पा रहे हैं। निदेशालय से 25 जून से 22 सितंबर तक मूंग खरीद करने के लिए दी गई है। इसके लिए नौ खरीद केंद्रों का प्रस्ताव सहकारिता विभाग द्वारा बनाया गया। 22वें दिन 16 जुलाई को छह केंद्र खोले गए। तीन केंद्रों पर अभी नहीं खोले गए हैं। इन छह केंद्रों में से भी चार पर ही खरीद शुरू हुई है, जिनमें सहकारी संघ डाबर, नवीन मंडी आगरा के दो केंद्र और सहकारी संघ जगनेर पर मात्र 23.95 टन मूंग की खरीद हुई है। हाल यह है कि डाबर मंडी में बारदाना नहीं है। नवीन मंडी आगरा का एक केंद्र बंद रहता है। दूसरे पर थोड़ी सी खरीद हुई है पर पीओपी में दिक्कत होने से खरीद नहीं हो पाई है। जगनेर और बरौली अहीर मंडी में बारदाना तक नहीं उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।