{"_id":"6a606c737de4bb32b80453e9","slug":"video-nahan-road-project-stalled-villagers-meet-dc-over-banog-dharkyari-kanshiwala-road-work-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: बनोग-धारकयारी-कांशीवाला सड़क का निर्माण रुका, ग्रामीणों ने डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: बनोग-धारकयारी-कांशीवाला सड़क का निर्माण रुका, ग्रामीणों ने डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में डीसी को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:38 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले की नाहन पंचायत में बन रही बनोग-धारकयारी-कांशीवाला सड़क का निर्माण कार्य सेना की आपत्ति के चलते रुक गया है। सड़क निर्माण दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय ग्रामीण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में उपायुक्त सिरमौर से मिले और ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण रुकने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सेना के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द निर्माण कार्य बहाल करवाने की मांग की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि करीब 12 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए लंबे समय तक प्रयास किए गए थे। सड़क निर्माण से पहले सेना से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त की गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य बीच में रोक दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सेना की ओर से सड़क पर ड्रम लगाकर निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है और विकास कार्य प्रभावित हुआ है।
डॉ. बिंदल ने उपायुक्त से आग्रह किया कि प्रशासन इस मामले में सेना के अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक समाधान निकाले, ताकि सड़क निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और इसके पूरा होने से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।