Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Action to be taken against those dumping waste in canals; 25-km stretch cleaning estimate submitted: SDO Subhash Verma
{"_id":"6a606c231948d8b939023f15","slug":"video-action-to-be-taken-against-those-dumping-waste-in-canals-25-km-stretch-cleaning-estimate-submitted-sdo-subhash-verma-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नहरों में गंदगी फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, सफाई के लिए भेजा 25 किमी का एस्टीमेट: एसडीओ सुभाष वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में गंदगी फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, सफाई के लिए भेजा 25 किमी का एस्टीमेट: एसडीओ सुभाष वर्मा
नहरी विभाग सनियाना के एसडीओ सुभाष वर्मा ने बताया कि फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर को साफ-सुथरा रखने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नहर के आसपास कूड़ा फेंकने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसके चलते पानी में गंदगी की समस्या हुई थी जिस पर विभाग ने नहर की सफाई करवाई है
एसडीओ सुभाष वर्मा ने बताया कि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने मामले की जानकारी दी, उसी समय संबंधित जेई बबलू को मौके पर भेजकर सफाई करवाई गई। लेबर उपलब्ध होते ही अगले ही दिन पूरे क्षेत्र की सफाई करवाकर कूड़ा बाहर निकलवाया गया। उन्होंने कहा कि नहर का पानी सीधे पीने और खेतों में जाता है, इसलिए इसे किसी भी कीमत पर गंदा नहीं होने दिया जाएगा।
पहले भी जनवरी-फरवरी महीने में दयाल बस्ती एजेंसी के माध्यम से इस नहर की सफाई करवाई जा चुकी है। उस समय ठेकेदार को लगभग सवा 5 लाख रुपये की राशि जारी की गई थी। नहर की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर है।
अब विभाग ने इसी 25 किलोमीटर लंबाई के अंदर और बाहर सफाई के लिए नया एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। एसडीओ ने बताया कि फाइल स्वीकृति के लिए जा चुकी है। स्वीकृति मिलते ही जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी और टेंडर के बाद पूरी नहर की सफाई करवाई जाएगी, ताकि किसानों को समय पर पूरा पानी मिल सके।
गंदगी रोकने के लिए विभाग ने सख्त कदम उठाने की भी तैयारी की है। एसडीओ ने कहा कि नहर के आसपास कैमरे की जांच करके निगरानी की जाएगी। जो भी व्यक्ति नहर में या उसके आसपास कूड़ा फेंकते पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ नोटिस देकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सुबह-शाम गश्त करने वाले कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे लापरवाही न बरतें। यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी में कोताही करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विभाग का उद्देश्य है कि किसानों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो और नहर प्रणाली सुचारू रूप से चलती रहे। आपको बता कि 16 जुलाई को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने भाटिया नगर धर्मशाला रोड पर सफाई अभियान चलाया था तो लोगों ने नहर में गंदगी जाने की शिकायत बराला से की थी जिसके बाद बराला ने नहरी विभाग के अधिकारियों को नहर में साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए थे ताकि लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाया जा सके
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।