{"_id":"6a610c21de6df9bc560021d4","slug":"video-fire-department-conducts-mock-drill-at-mathura-district-hospital-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा के जिला अस्पताल में दमकल विभाग ने की मॉकड्रिल, स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा के जिला अस्पताल में दमकल विभाग ने की मॉकड्रिल, स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर
मथुरा के जिला अस्पताल में बुधवार को दमकल विभाग की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और आग पर काबू पाने के तरीके बताए गए। दमकल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूक किया। मॉकड्रिल के दौरान दमकल कर्मियों को अस्पताल परिसर में आग लगने की स्थिति का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय इसकी सूचना दमकल विभाग को देनी चाहिए। दमकल कर्मियों ने अस्पताल के कर्मचारियों को आग लगने पर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, आपातकालीन मार्गों का उपयोग करने और प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के उपायों के बारे में भी बताया। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि अभ्यास से आपात स्थिति में कर्मचारियों की तत्परता और बचाव कार्य की क्षमता बढ़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।