{"_id":"6a61085043ec6a53ad078cdf","slug":"video-muslims-bought-two-houses-sparking-public-outrage-the-administration-had-them-vacated-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मुस्लिमों ने खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मुस्लिमों ने खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने की हिंदू बस्ती मोहल्ला जनकपुरी में हिंदू समाज के दो मकानों को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा खरीदने पर रोष जताया गया। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार व कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले में पहुंच कर क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर पंचायत की। दोनों मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए थे। पुलिस के साथ नायब तहसीलदार सदर हरेंद्र सिंह ने दोनों मकानों को खाली करा दिया। उन पर सील लगा दी। जनकपुरी गली नंबर तीन में हिंदू समाज के दो मकानों को लगभग दो माह पहले बेचा गया था। उस समय किसी भी मोहल्लावासी को इस बारे में जानकारी नहीं हुई। आरोप है कि दोनों मकानों में मुस्लिम समाज के दो परिवार आकर रहने लगे और शाम के समय 10-15 युवक कुर्सी बिछाकर बैठने लगे तो लोगों को दोनों मकानों के बेचने के जानकारी हुई। इस बारे में मोहल्लावासियों ने डीएम कार्यालय में शिकायत की। कार्रवाई न होते देखकर मोहल्लावासियों ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार से संपर्क किया। बुधवार दोपहर में समिति के कार्यकर्ता मोहल्ले में पहुंचे। मोहल्लावासियों के साथ पंचायत की। दोनों मकानों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस, नायब तहसीलदार सदर के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि एक मकान रामकुमार से महमूद नगर निवासी आदिल ने 19 लाख रुपये में खरीदा। 14 लाख रुपये दिए गए थे। वह अपनी पत्नी के साथ वहां दो माह से रह रहा था। इसी घर के सामने महमूद नगर निवासी जिशान ने रामपुरी निवासी मनीष से 22 लाख रुपये में खरीदा था। पूरा भुगतान किया था। अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद नायब तहसीलदार ने दोनों मकानों को खाली करा कर उन पर सील लगा दी। इस दौरान सभासद सलेक चंद, हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता व रक्षित नामदेव, आशीष पाल, हन्नी पाल व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।