{"_id":"6adddbe050835eed9b0398f2","slug":"facilities-for-female-devotees-will-be-developed-at-shukdev-ashram-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-183901-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शुकदेव आश्रम में श्रद्धालु महिलाओं के लिए विकसित होंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शुकदेव आश्रम में श्रद्धालु महिलाओं के लिए विकसित होंगी सुविधाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में आने वाली श्रद्धालु महिलाओं की सुविधा के लिए विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत आश्रम परिसर में आधुनिक पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 10 बेंच स्थापित की जाएंगी। इन सुविधाओं के विकास के लिए शुकतीर्थ विकास परिषद के तहत एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
मीरापुर की रालोद विधायक मिथलेश पाल के प्रस्ताव पर विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। धर्मनगरी शुकतीर्थ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में आश्रम में महिलाओं के लिए शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था होने से उन्हें सुविधा मिलेगी।
एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या ने बताया कि शुकतीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में शुकदेव आश्रम में आधुनिक पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा। जिससे महिला श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध हो सकेगा। वहीं, परिसर में 10 बेंच स्थापित होने से बुजुर्ग महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को विश्राम करने के लिए स्थान मिलेगा।