फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD is prepared to contest every seat: Trilok Tyagi

रालोद हर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार : त्रिलोक त्यागी

Mon, 26 Oct 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
RLD is prepared to contest every seat: Trilok Tyagi
तितावी। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। हर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए रालोद तैयार है। कार्यकर्ताओं से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और एनडीए गठबंधन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बघरा स्थित अवि फार्म पर रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटना होगा। एनडीए गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

पार्टी बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के साथ किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज उठाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों, गरीबों और मजदूरों के हितों की पैरवी की। चौधरी जयंत सिंह भी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर के रालोद सांसद चंदन चौहान ने कार्यकर्ताओं से पार्टी और गठबंधन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। एनडीए गठबंधन की ओर से जो भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे, कार्यकर्ताओं को उसे जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटना चाहिए। अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
बुढ़ाना के विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र ने हमेशा रालोद को ताकत देने का काम किया है। एनडीए गठबंधन इस बार चरथावल से बड़ी जीत दर्ज करेगा। कार्यकर्ता एक होकर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय राठी और संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नूर सलीम राना, सुप्रिया पाल, रामनिवास पाल, मनोज प्रजापति, प्रवीण सैनी, बाबूराम कश्यप, अजीत राठी, प्रभात तोमर, सुधीर भारतीय, रितिक राणा, अभिषेक बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed